हल्द्वानी: यहां कोरोना से महिला की हुई मौत, प्रशासन में मचा हड़कंप
हल्द्वानी। कोरोना ने एक बार फिर हल्द्वानी में दस्तक दे दी है। हल्द्वानी में कोरोना से एक की मौत यहां मेडिकल कॉलेज में बनाए गए कोविड अस्पताल में एक महिला की मौत हो गयी। इसके बाद प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। साथ ही जिला प्रशासन ने भी सभी को अलर्ट रहने के निर्देश दिए है।
मिली जानकारी के अनुसार यहां डीआरडीओ अस्पताल में भर्ती एके मरीज की मौत हुई है, जो कि कोरोना से संक्रमित थी।। बताया जा रहा है कि कोरोना से जिनका निधन हुआ है, वह एक 70 साल की नैनीताल की रहने वाली महिला हैं, जिन्हें अस्पताल में गत 15 नवंबर को भर्ती कराया गया था। आज सुबह उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। चिकित्सकों के अनुसार महिला को निमोनिया भी था और उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत आ रही थी। मेडिकल कालेज, हल्द्वानी के प्राचार्य डॉ. अरूण जोशी ने इसकी पुष्टि की है।
यह सूचना मिलने के बाद से ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन ने संबंधित विभाग व आम जन को सतर्कता बरतने के निर्देश जारी कर दिये हैं। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही प्रशासन इस दिशा में जल्द ही कोई बड़ा निर्णय ले सकता है। कोरोना की गाइड लाइंस का सख्ती से अनुपालन करवाने की दिशा में बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल