हल्द्वानी: यहां ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी में तैनात दरोगा ने बच्ची के साथ की छेड़छाड़, लोगों ने जमकर की धुनाई, मुकदमा दर्ज।

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। कोतवाली के ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी में तैनात एक दरोगा द्वारा बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है । बच्ची के परिजनों ने आज दारोगा को रंगे हाथ पकड़ लिया औऱ बच्ची के माता पिता और पड़ोसियों ने दरोगा की जमकर पिटाई कर दी । दरोगा की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार मामला बिठौरिया क्षेत्र का है। पीडित बच्ची के पिता एक दुकान चलाते हैं। दुकान में मुखानी थाने में तैनात दरोगा मदन सिंह परिहार भी आता रहता है। वह मौका पाते ही बच्ची से छेड़खानी करने लगता था। आरोपी लंबे वक्त से ऐसा कर रहा था। दुकानदार को जब ये पता चला तो उसने पुलिसकर्मी को रंगे हाथ पकड़ने का प्लान बनाया। इसके लिए उन्होंने दुकान में कैमरा लगा दिया। रोजाना की तरह मदन सिंह दुकान पहुंचा और बच्ची से छेड़खानी करने लगा।

ये पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई। उसके बाद मोहल्ले के लोगों ने मदन सिंह की धुनाई कर दी। सरेआम दरोगा की धुनाई तो हुई ही उनकी वीडियो भी बनाई गई जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस मामले को लेकर नैनीताल पुलिस प्रशासन गंभीर नजर आ रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, वहीं एसएसपी ने उसे सस्पेंड कर दिया है। इस वीडियो को लेकर शहर में चर्चा है। वही पीडित के परिजनों ने भी उसे पकड़ने के लिए अच्छा कार्य किया है। लोगों का कहना है कि इस तरह की हरकत को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। लोग पुलिस पर विश्वास करते हैं और दूसरी ओर मदन सिंह जैसे लोग पुलिस की छवि को खराब कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad