दिल दहला देने वाली घटना: मां ने बेटे संग 13वीं मंजिल से लगाई छलांग, दोनों की मौत
ग्रेटर नोएडा/काशीपुर। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ऐस सिटी सोसायटी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां काशीपुर निवासी साक्षी चावला (37) ने अपने 11 वर्षीय बेटे दक्ष के साथ 13वीं मंजिल से छलांग लगा दी। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, साक्षी के पति दर्पण चावला गुरुग्राम की एक कंपनी में सीए हैं। वे ऐस सिटी सोसायटी के ई-टावर के फ्लैट नंबर 1309 में परिवार के साथ रहते थे। बेटा दक्ष मानसिक रूप से बीमार था और उसका उपचार चल रहा था।
शनिवार सुबह करीब 9 बजे पति ने पत्नी को बेटे को दवा देने के लिए जगाया। दवा देने के बाद साक्षी बेटे को लेकर बालकनी में टहलने लगी। करीब 10 बजे अचानक उसने बेटे के साथ छलांग लगा दी। शोर सुनकर पति बाहर आए तो देखा कि पत्नी और बेटे की नीचे गिरने से मौत हो चुकी थी।
पुलिस के मुताबिक, जिस जगह से साक्षी ने छलांग लगाई वहां एक कुर्सी मिली है। आशंका जताई जा रही है कि पहले उसने बेटे को कुर्सी पर चढ़ाकर धक्का दिया और फिर खुद कूद गई। बालकनी के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे के खराब होने के कारण घटना का वीडियो पुलिस के पास उपलब्ध नहीं है।


आज का राशिफल (07 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: यमकेश्वर पहुंचे सीएम योगी,…धामी संग शिव मंदिर में की पूजा, इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण