Uttarakhand: प्रदेश में आज भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट
देहरादून। प्रदेश में मानसून की बारिश ने फिर जोर पकड़ लिया है। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश से पारा भी करीब सात डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। वहीं, कुमाऊं में कहीं-कहीं मानसून की बारिश आफत बनकर बरस रही है। जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और निचले इलाकों में नदी-नाले उफान पर आ गए हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज भी प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं। पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत और नैनीताल में भी कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट है। अगले दो दिन प्रदेश में गरज-चमक के साथ तीव्र वर्षा का क्रम बना रहने की आशंका है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!