उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर: देहरादून, बागेश्वर और उत्तरकाशी के स्कूल 12 अगस्त को रहेंगे बंद
देहरादून/बागेश्वर/उत्तरकाशी। भारत मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 12 अगस्त, मंगलवार को उत्तराखंड के कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चेतावनी को देखते हुए देहरादून, बागेश्वर और उत्तरकाशी जिलों में कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय, निजी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है।
देहरादून जिले में ऑरेंज अलर्ट
जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि जिले में कुछ स्थानों पर भारी से अत्यंत भारी वर्षा, गर्जन के साथ बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र दौर की संभावना है। संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन और त्वरित बाढ़ का खतरा देखते हुए मंगलवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
बागेश्वर जिले में रेड अलर्ट
डीएम आशीष भटगाईं ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में मंगलवार को अवकाश घोषित किया है। जिले में भारी बारिश और आपदा की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
उत्तरकाशी में स्कूल बंद, राहत-बचाव कार्य जारी
उत्तरकाशी जिले में हाल ही में बादल फटने और अतिवृष्टि से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित है। रेड अलर्ट के बीच राहत-बचाव कार्य जारी है। डीएम ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने का आदेश दिया है।
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, नदियों और नालों के पास न जाने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश