खौफनाक वारदात: यहां मामूली विवाद में महिला ने दराती से पति की गर्दन करी अलग, सिर लेकर पहुंची थाने

ख़बर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के झूलाघाट में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुलिस को जुर्म करने की वजह बताते समय महिला को जरा भी पछतावा नहीं दिखाई दिया। अपने पति की इतनी बेरहमी से हत्या करने का उसे कोई मलाल नहीं था। मामूली विवाद होने पर एक महिला ने दराती से अपने पति का सिर धड़ से अलग कर दिया और सिर को लेकर पुलिस थाने पहुँच गई। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद

जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले से सटे पड़ोसी देश नेपाल के कैलाली जिले के मोहन्याल गांव पालिका एक में नारायण थापा (47) का पत्नी चुम्मा थापा (32) में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद ने बाद में उग्र रूप ले लिया। इसके बाद महिला ने दराती से अपने पति पर हमला कर दिया और पति का सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद महिला वह दराती और पति के कटे हुए सिर को लेकर थाने पहुंच गई। महिला के हाथों में कटा सिर देखकर सब भौचक्के रह गए। इसके बाद पुलिस ने महिला को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad