उत्तराखंड में आज का मौसम कैसा है? जानें कहां खिली धूप और कहां बारिश, कोहरा-बर्फबारी

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तराखंड। राज्य के मौसम में एकबार फिर बदलाव देखने को मिला है। आज यानी बुधवार को बारिश और बर्फबारी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने आज यानी 4 फरवरी को राज्य के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

पहाड़ी जिलों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना बना हुई है।
बद्रीनाथ और केदारनाथ में हाल में हुई बर्फबारी के बाद तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। क्षेत्र में रात में तापमान माइनस 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जा रहा है। इस बीच बर्फ और पाले की मोटी परत के चलते यहां की बद्रीश झील भी काफी हद तक जम चुकी है। बद्रीनाथ और केदारनाथ में पिछले दिनों कई बार की बर्फबारी के चलते 3 फीट तक बर्फ जमा हो चुकी है।
औली में रात में बर्फबारी हुई थी
नई टिहरी सहित आसपास के क्षेत्र में सुबह से ही चटक धूप है। औली में रात में बर्फबारी हुई थी लेकिन फिलहाल धूप खिली हुई है। वहीं कुछ जिलों में आज घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है। रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी में तहसील क्षेत्र, अल्मोड़ा, चंपावत, श्रीनगर, रानीखेत, पिथौरागढ़ में मौसम साफ है। मंगलवार को मसूरी में भारी ओलावृष्टि हुई जिससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर तो भारी जाम लग गया। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में पश्चिमी विक्षोभ से बर्फबारी और बारिश का दौर चला था लेकिन प्रभाव कम होने के बाद मौसम साफ है।
घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी
पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने के बाद मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उधम सिंह नगर, नैनीताल, पौड़ी, हरिद्वार और देहरादून के कुछ जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मुताबिक ये स्थिति 5 फरवरी तक सुबह और रात के दौरान रह सकती है। 6 फरवरी को कुछ पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी होने के आसार है। विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिन मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी क्षेत्रों में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
Ad Ad Ad Ad