धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, शिक्षा और स्वास्थ्य समेत कई मुद्दों पर होंगे फैसले
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज, 3 मार्च को देहरादून सचिवालय में कैबिनेट बैठक होगी। यह बैठक दोपहर 12:30 बजे शुरू होगी, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य समेत विभिन्न विभागों से जुड़े एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा होगी। इन प्रस्तावों पर सरकार की मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
### 2347 पदों पर आउटसोर्सिंग भर्ती का प्रस्ताव
सूत्रों के अनुसार, बैठक में प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 2,347 रिक्त पदों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से भरने का प्रस्ताव पेश किया जाएगा। पहले इन पदों को प्रयाग पोर्टल के माध्यम से भरा जाना था, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के चलते अब जेम पोर्टल का उपयोग करने की योजना बनाई गई है। सरकार चाहती है कि इस भर्ती प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि विद्यालयों में आवश्यक सुविधाओं की कमी को दूर किया जा सके।
### अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे भी होंगे शामिल
कैबिनेट बैठक में शिक्षा और स्वास्थ्य के अलावा अन्य विभागों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर भी विचार किया जाएगा। इससे पहले, 17 फरवरी को हुई बैठक में भू-कानून में संशोधन समेत कई बड़े फैसले लिए गए थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत