उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर..

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज होने वाली कैबिनेट बैठक में उत्तराखंड सरकार समान नागरिक संहिता को लागू करने के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। बैठक में इस दिशा में नियमावली पर मुहर लगने की संभावना है, जिसे कैबिनेट की पूर्व अनुमति मिलनी आवश्यक थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी

राज्य निर्वाचन आयोग से अनुमति मिलने के बाद यह बैठक आयोजित हो रही है, जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि 26 जनवरी को समान नागरिक संहिता को लागू करने की आधिकारिक घोषणा हो सकती है।

इसके अलावा, बैठक में अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है। इनमें हरिद्वार मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने, हेली सेवा के संचालन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे, आगामी बजट, और कुछ विभागों की सेवा नियमावली जैसे विषय शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad