राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर! 20 नवंबर तक करें यह काम नहीं तो रुक जाएगा राशन
रुद्रप्रयाग। खाद्य एवं पूर्ति विभाग ने जनपद के सभी राशन कार्ड धारकों से 20 नवंबर, 2025 तक अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी कराने की अपील की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद ई-केवाईसी न कराने वाले कार्डधारकों के राशन कार्ड अस्थायी रूप से निष्क्रिय कर दिए जाएंगे।
जिला पूर्ति अधिकारी के.एस. कोहली ने बताया कि शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत सभी कार्डधारकों का ई-केवाईसी अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि कार्डधारक अपने निकटतम सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान पर जाकर बायोमेट्रिक (फिंगर लगाकर) सत्यापन कराएं, जिससे उनके और उनके परिवार के सभी सदस्यों का ई-केवाईसी अपडेट हो सके।
उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं करने पर राशन वितरण प्रणाली से लाभ प्राप्त करने में बाधा आ सकती है। इसलिए सभी पात्र उपभोक्ता समय रहते ई-केवाईसी कराना सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें सरकारी राशन का लाभ नियमित रूप से मिलता रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना