उत्तराखंड में MBBS की पढ़ाई हुई सस्ती, 1 लाख 45 हजार हुआ सालाना, शासनादेश जारी
देहरादून। राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS की पढ़ाई अब पहले से और अधिक सस्ती हो गई है। सरकार ने पिछले दिनों फीस को कम कर 1 लाख 45,000 सालाना कर दिया था, जिसका आदेश जारी कर दिया गया है। इससे उन गरीब परिवारों के बच्चों को लाभ मिलेगा जो, महंगी फीस के चलते अपने बच्चों से MBBS की पढ़ाई नहीं करा पाते थे।
राजकीय मेडिकल कालेजों में इसी शैक्षणिक सत्र 2021-22 से एमबीबीएस कोर्स की कम की गई फीस लागू होगी। इस संबंध में शासन ने शासनादेश जारी किया है। सरकार ने नॉन बांडेड एमबीबीएस कोर्स की फीस चार लाख से घटाकर 1.45 लाख प्रति वर्ष निर्धारित की है।
सचिव स्वास्थ्य डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने इसी सत्र से सरकार के फैसले के अनुसार MBBS कोर्स की निर्धारित फीस लेने का शासनोदश जारी किया है। प्रदेश के राजकीय मेडिकल कालेज देहरादून, हल्द्वानी, श्रीनगर में MBBS कोर्स के लिए सालाना चार लाख फीस ली जाती थी। अब 1.45 लाख रुपये सालाना ली जाएगी। सरकार के दावे के अनुसार उत्तराखंड में देशभर में मेडिकल पढ़ाई के सबसे कम फीस ली जा रही है।
इससे आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्गीय परिवार के उन होनहार बच्चों को मौका मिलेगा जो, डॉक्टर बनने का सपना संजोए रहते थे। लेकिन, बहुत महंगी फीस होने के कारण उनका यह सपना अधूरा रह जाता था।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल