उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार
देहरादून। इन दिनों उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बीते कई दिनों से राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में रुक रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। इस दौरान मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों बारिश एंव ओलावृष्टि की आशंका जताई है। जबकि, अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही हैं। इस मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।
मौसम विभाग अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जबकि, राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
वहीं, प्रदेश के पहाड़ी जिलों में 26 अप्रैल तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं, राजधानी दून में बीते तीन दिनों से मौसम में हुए बदलाव से गर्मी का अहसास कम हुआ, लेकिन रविवार को दून में चटख धूप खिलने के आसार हैं।
ऐसे में तापमान फिर बढ़ सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 23 अप्रैल को कुछ इलाकों में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!