उत्तराखंड: रोड एक्सीडेंट में घायलों को मिलेगा फ्री इलाज, इमरजेंसी ट्रामा केयर नेटवर्क का प्लान
उत्तराखंड में दुर्घटना के घायलों को तत्काल इलाज उपलब्ध कराने के लिए इमरजेंसी ट्रामा केयर नेटवर्क विकसित किया जाएगा। इसके तहत अस्पतालों के बीच आपसी समन्वय, 108 सेवा की मैपिंग व हादसा होते ही पास के स्वास्थ्य केंद्र को अलर्ट मिलने की व्यवस्था की जाएगी।
उत्तराखंड में यह नेटवर्क तैयार करने के लिए मंगलवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सभागार में बैठक हुई। इस दौरान स्टेट हेल्थ रिसोर्स सेंटर, एम्स ऋषिकेश व एचएनबी मेडिकल विवि के विशेषज्ञों ने घायलों को आपात स्थिति में तत्काल इलाज देने पर मंथन किया।
मिशन की एमडी स्वाति भदौरिया ने बताया, नेटवर्क के तहत 108 सेवा को चिकित्सा केंद्रों के रूट और मैप मुहैया कराए जाएंगे। साथ ही ऐसा सिस्टम बनाया जाएगा कि 108 को दुर्घटना की सूचना मिलते ही नजदीकी अस्पताल को अलर्ट चला जाएगा। अस्पतालों के इमरजेंसी स्टाफ को ट्रामा ट्रेनिंग दी जाएगी।
अस्पतालों के बीच समन्वय भी बढ़ाया जाएगा। बैठक में एचएनबी मेडिकल विवि के कुलपति डॉ.मदन लाल ब्रह्मभट्ट, एम्स के ट्रामा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.मधुर उनियाल, स्वास्थ्य सलाहकार डॉ.तृप्ति बहुगुणा, डॉ.सुनीता टम्टा, डॉ.कुलदीप मार्तोलिया आदि मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित