हल्द्वानी: युवती का पीछा कर जबरन शादी का दबाव, इनकार पर पत्थर से हमला, आरोपी पर केस दर्ज
हल्द्वानी। नगर क्षेत्र में एक युवती के साथ पीछा करने, छेड़छाड़ और जबरन शादी का दबाव बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी युवक ने युवती पर पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई है।
मामला बनभूलपुरा थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की दादी, निवासी जवाहर नगर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पोती के घर से बाहर निकलते ही अन्ना पुत्र जाहिद, निवासी गौला गेट जवाहर नगर, लगातार उसका पीछा करता था और रास्ते में छेड़छाड़ करता था। आरोप है कि युवक युवती को जबरन उठाकर शादी करने और जान से मारने की धमकी भी देता रहा है।
बताया गया कि 7 फरवरी को जब युवती घर से सामान लेने निकली, तो आरोपी ने रास्ते में उसे रोक लिया और जबरन पकड़कर गौला की ओर ले जाने लगा। युवती द्वारा विरोध करने और शादी से इनकार करने पर आरोपी ने पत्थर उठाकर उसके सिर पर वार कर दिया और गाली-गलौच करते हुए मौके से फरार हो गया।
घायल युवती को उपचार के लिए सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके सिर में गंभीर चोट आने की पुष्टि हुई है। पीड़िता पक्ष ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में बनभूलपुरा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीएस फर्त्याल ने बताया कि युवती की दादी की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल