अल्मोड़ा: लीसा फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप, लाखों का माल स्वाहा
अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद से बड़ी खबर, लीसा फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप।
जनपद के अल्मोड़ा में एक लीसा फैक्ट्री में आग लग गयी। जिससे क्षेत्र के आस-पास हड़कंप मच गया। सूचना पर जिला मुख्यालय से पहुंचे दमकल के तीन वाहनों ने आग पर काबू पाने में जुटे। इस अग्निकाण्ड में लगभग एक करोड़ के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
अल्मोड़ा से करीब 25 किमी दूर मनिआगर से लगे तोली ग्राम में गिरीश पेटशाली उर्फ गंगू की लीसा फैक्ट्री है। जिसमें बिरोजा व कैमिकल प्लांट भी है। रविवार को कामगार अपनी अपनी इकाई में कार्य कर रहे थे। अचानक फैक्ट्री में आग लग गयी। देखते देखते दूसरा प्लांट भी आग की चपेट में आ गया। आग की लपटें और धुएं को देखते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों में भगदड़ मच गयी। सूचना पर जिला मुख्यालय से तीन दमकल वाहन भी पहुंच गये। दमकल कर्मियों ने चारों और पानी की बौछार शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद शाम तक आग पर काबू पाया गया। पीड़ित फैक्ट्री स्वामी गिरीश पेटशाली ने बताया कि इस अग्निकांड से बिरोजा व कैमिकल प्लांट में एक करोड़ की क्षति अनुमान है। उन्होंने बताया कि शायद कैमिकल प्लांट में मशीनों के ओवरहीट होने से चिंगारी उठी होगी, तभी उत्पादों ने आग पकड़ी ली।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज