नैनीताल: अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग 7 नवम्बर से चार दिन के लिए रहेगा बन्द
नैनीताल। राष्ट्रीय राजमार्ग खैरना से काकडीघाट तक मलवा सफाई होने के कारण आगामी 7 नवम्बर से 10 नवम्बर तक सभी वाहनों के लिए यातायात पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा।अधिशासी अभियन्ता राष्ट्रीय राजमार्ग सुनील कुमार ने कहा कि खैरना से काकडीघाट के मध्य आपदा दौरान भारी मलवा आया है, जिससे दुर्घटना जोन बना हुआ है। इसलिए सुरक्षित यातायात हेतु मलवा हटाना अति आवश्यक है।अधिशासी अभियन्ता राष्टीय राजमार्ग सुनील कुमार ने कहा कि खैरना से काकडीघाट के मध्य आपदा दौरान भारी मलुवा आया है जिससे दुर्घटना जोन बना हुआ है, इसलिए सुरक्षित यातायात हेतु मलवा हटाना अति आवश्यक है।
बता दें कि उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में बीते महीने आई आपदा ने भारी तबाही मचाई थी। कई घर बह गए थे तो कई लोगों की मलवे में दबने से मौत हो गई थी। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन के वजह से हाईवे बंद हो गए थे। कई मार्गों को खोलने का काम अभी भी चल रहा है। वहीं जिन मार्गों में यात्रा करना खतरा है वहां पर प्रशासन यातायात को रोक कर मलवा हटाने का काम कर रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल