नैनीताल: जनपद के नए कप्तान पंकज भट्ट ने संभाला चार्ज, पर्यटक सुविधा, अपराध नियंत्रण व यातायात को बताई प्राथमिकता
नैनीताल– जिले के नए कप्तान पंकज भट्ट ने शुक्रवार को संभाला चार्ज, पर्यटक सुविधा, अपराध नियंत्रण व यातायात को बताई प्राथमिकता। नए कप्तान पंकज भट्ट के नैनीताल पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें गार्ड आफ ऑनर दिया , इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर उन्होंने जनपद में बेहतर पुलिस व्यवस्था, अपराध रहित वातावरण बनाए रखने हेतु अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि वर्तमान समय में युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति की रोकथाम हेतु जनपद के प्रत्येक जन को जागरुक किया जाएगा। विगत आपदा के दौरान नैनीताल का पर्यटन प्रभावित हुआ है जिसके पुनरुत्थान हेतु जनपद पुलिस को विशेष पर्यटक प्रशिक्षण प्रदान कराया जाएगा।
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत वाहन चालकों को जागरूक किया जाएगा। वर्तमान परिदृश्य में बढ़ रहे साइबर अपराधो की रोकथाम हेतु लोगो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ही जागरूक किया जाएगा। यातायात अवरोध (जाम) से निजात पाने हेतु नई कार्ययोजनाएं तैयार की जायेगी।
आगामी विधानसभा चुनाव प्रक्रिया 2022 को निष्पक्ष रूप से संपादित कराए जाने के उद्देश्य से अभी से ही समस्त पुलिस प्रक्रियाये जैसे अति संवेदनशील एवं संवेदनशील बूथ स्थलों का निरीक्षण में तेजी लाई जायगी।
बता दें कि मूल रूप से लोहाघाट निवासी पंकज भट्ट 2014 बैच के आईपीएस व 2005 बैच के पीपीएस अधिकारी हैं। इससे पूर्व वह अल्मोड़ा जनपद की कमान संभाल रहे थे।
इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नैनीताल प्रदीप नेगी , प्रमोद शाह ,विजय मेहता ,रोहताश सिंह सागर समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल