नैनीताल: यहां सड़क किनारे खड़ी बाइकों में अचानक लगी आग, मची पफरा–तफरी
नैनीताल। सोमवार तड़के यहां फांसी गधेरा क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी दो बाइकों और स्कूटी में अचानक आग लग गई थी. बाइकों और स्कूटी में आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल मामले की सूचना तल्लीताल पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक चार दुपहिया वाहन जलकर खाक हो गए थे. यदि फायर ब्रिगेड की टीम समय रहते आग पर काबू नहीं पाती तो आग और फैल सकती थी, जिससे बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी. क्योंकि वहां पर 10 गाड़ियों और खड़ी थी।
एसएसओ चंदन आर्य ने बताया कि आग लगने की घटना का अभी तक पता नहीं लगा है. आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!