नैनिताल: यहां मासूम को निवाला बनाने वाला आदमखोर गुलदार पिजरे में हुआ कैद
नैनीताल। यहां चोपड़ा गांव के दांगड़ तोक में पांच वर्षीय बच्ची को मारने वाले आदमखोर गुलदार को ढेर करने के आदेश होने के बाद वन विभाग को सफलता मिली है। विभाग द्वारा क्षेत्र में लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हुआ है। जिसे रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा गया है। हालांकि फिलहाल कैद हुआ तेंदुआ आदमखोर है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। फिलहाल नियुक्त शिकारी और वन विभाग के कर्मी क्षेत्र में गश्त करते रहेंगे।
बतादें कि मंगलवार देर शाम चोपड़ा ग्राम सभा के दांगड़ तोक निवासी मोहन सिंह जीना की पांच वर्षीय बेटी राखी पर तेंदुआ ने हमला कर दिया था। परिजनों के समय रहते पहुंचने पर तेंदुआ बच्ची को आंगन पर ही छोड़ कर भाग गया। मगर गुलदार के हमले में बच्ची बुरी तरह जख्मी हो गई थी। जिसे तत्काल उपचार के लिए हल्द्वानी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
इधर बुधवार को परिजनों और ग्रामीणों ने तेंदुआ को मारने की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। ग्रामीणों द्वारा तेंदुआ को मारने के आदेश नहीं होने तक बच्ची का अंतिम संस्कार नहीं किए जाने के ऐलान के बाद डीएफओ बीजूलाल टीआर मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने आदमखोर तेंदुआ को मारने के आदेश जारी करने के साथ ही पीड़ित पक्ष को मुआवजा राशि का चेक सौंपा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल