ऊधमसिंह नगर: यहां यूको बैंक के संविदा कर्मचारी ने पेड़ में फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में कोहराम

ख़बर शेयर करें 👉

पंतनगर। जनपद उधमसिंह नगर के पंतनगर क्षेत्र में अज्ञात कारणों के चलते यूको बैंक के संविदा कर्मचारी ने पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। इसका पता चलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। फिलहाल खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक 36 वर्षीय राकेश कनौजिया पुत्र परमानंद टीडीसी कॉलोनी में रहता था और यूको बैंक में संविदा कर्मी था, बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह वह घर से चला गया। शाम 6:00 बजे के आसपास डीटीसी कॉलोनी के पास जंगल में एक पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर उसने आत्महत्या कर ली। किसी स्थानीय ग्रामीणों द्वारा जंगल में पेड़ में लटके हुए शव को देखते हुए शोर मचाने के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हुए । घटना की सूचना पंतनगर थाने में देने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मृतक राकेश के परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी राकेश की आत्महत्या की खबर सुन उनकी पत्नी और बच्चों में कोहराम मच गया फिलहाल राकेश के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad