उत्तराखंड: यहां डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार शिक्षिका की दर्दनाक मौत
अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद अंतर्गत भिकियासैंण में दर्दनाक हादसा। स्कूल में नियुक्ति मिलने के बाद पहली बार कार्य स्थल को जा रही शिक्षिका की डंपर की चपेट में आकर मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजकीय प्राथमिक विद्यालय डांग जा रही सितारगंज निवासी शिक्षिका दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई है। शिक्षिका अपने रिश्ते के जीजा के साथ स्कूटी में सवार थी । जबकि पीछे से एक अन्य वाहन में उसका भाई सामान लेकर आ रहा था । ग्राम पंचायत चिनौनी के सक्लें के निकट सामने से आ रहे डंपर से बचने के लिए जीजा ने ब्रेक मारा तो शिक्षिका नीचे गिरकर डंपर के टायर की चपेट में आ गई। मिली जानकारी के अनुसार सितारगंज के अंजनियां निवासी सरिता (31) पुत्री रामभरोसे की राजकीय प्राथमिक विद्यालय डांग में नई नियुक्ति हुई है। वह गत दिनों कार्यभार ग्रहण करने के बाद रविवार को सितारगंज के साधुनगर से अपने जीजा मुकेश सिंह के साथ स्कूटी से चौखुटिया पहुंचने के बाद कार्यस्थल ग्राम पंचायत डांग जा रही थी।
इसी दौरान दोनों मासी-चौखुटिया मोटर मार्ग पर सक्लें के निकट पहुंचे थे कि मासी की ओर से एक तेज रफ्तार डंपर यूके 07, सी 5168 चौखुटिया की ओर आ रहा था। स्कूटर चला रहे जीजा के ब्रेक मारने पर शिक्षिका नीचे गिर गई और डंपर के टायर से कुचल गई। जिससे उसके मौके पर ही मौत हो गई।
इधर थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि डंपर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज