उत्तराखंड: यहां बोलेरो खाई में गिरी, एक ही परिवार के तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत
बेरीनाग। पिथौरागढ़ जनपद के तहसील बेरीनाग में 5.30 बजे बोलेरो खाई में गिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बेरीनाग मोटर मार्ग में गोदीगाड़ मंदिर के पास एक बोलेरो 50 फीट खाई में गिर गई। हादसे के वक्त बोलेरो में 6 लोग सवार थे, जिनमें से तीन की मौत हो गई है, और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए है।
प्राप्त सूचना के अनुसार आज सुबह 5:30 थाना बेरीनाग को सूचना मिली कि गोदीगाड़ पुल के पास हल्द्वानी से थल आ रही एक बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है इस सूचना पर ऐसो प्रताप सिंह नेगी फोर्स के मौके पर पहुंचे मौके से तत्काल सभी घायलों तथा चालक को निकाल कर एंबुलेंस तथा थाने के सरकारी वाहन से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
घायलों में चालक अनिल कन्याल पुत्र श्री खेम सिंह कन्याल निवासी थल, चंदन सिंह सामंत पुत्र श्री देव सिंह सामंत निवासी गोल्लाकुड़ी तड़ीगांव थल, बृजेश चंद्र पुत्र भावेश चंद्र निवासी लेजम कौली थल, रश्मि चंद पत्नी बृजेश चंद निवासी उपरोक्त, गीता चंद पत्नी हरीश चंद निवासी उपरोक्त, प्रियंका चंद पुत्री भगवान चंद्र निवासी गैना बडालू झुलाघाट । अस्पताल में चिकित्सक द्वारा उपरोक्त तीनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज