उत्तराखंड: यहां पत्नी से प्रेम संबंध के शक में पति ने पड़ोसी पर किया जानलेवा हमला, हालत नाजुक
अल्मोड़ा। ताकुला ब्लॉक के एक गांव के सिरफिरे युवक ने धारदार हथियार से अपने पड़ोसी व उसके परिवार पर हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग महिला और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को अल्मोड़ा अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक को अपनी पत्नी और पड़ोसी की बेटे के बीच नाजायज संबंध होने का शक था. जिसके चलते उसने पड़ोसी पर हमला किया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विकासखंड ताकुला गांव का युवक सुबह अपने पड़ोसी के घर पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। इससे पहले पड़ोसी कुछ कहता युवक ने पड़ोसी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान पड़ोसी युवक की मां और पत्नी बीच बचाव के लिए पहुंचीं तो सिरफिरे युवक ने उन पर भी हमला कर दिया। हमले में पड़ोसी युवक और उसकी बुजुर्ग मां गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों घायलों को पीएचसी (प्राइमरी हेल्थ सेंटर) ताकुला लाया गया। जहां से मां-बेटे दोनों को गंभीर चोटें होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
वहीं, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली। थानाध्यक्ष सोमेश्वर राजेंद्र बिष्ट ने बताया कि घायल की पत्नी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज