उत्तराखंड: यहां देर रात हुआ सड़क हादसा, ट्रक चालक समेत दो लोगों की मौत
अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के भतरौंजखान क्षेत्र में बीती देर रात तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर खाई में गिर गया. इस हादसे में ट्रक चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने देर रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात को कैंटर वाहन अल्मोड़ा जिले के भतरौंजखान में सब्जी उतारकर रामनगर वापस जा रहा था. तभी रामनगर रोड पर पनुवाधोखन के पास वाहन बेकाबू होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गया. सूचना मिलने पर भतरौंजखान थानाध्यक्ष अनीस अहमद मय फोर्स आपदा उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने खाई में नीचे उतरकर दोनों का रेस्क्यू किया, लेकिन तब तक ड्राइवर की मौत हो चुकी है. हालांकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल था, जिसे पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भतरौंजखान पहुंचाया. डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान हरीश सैनी निवासी जोगीपुरा नैनीताल और गोधन सिंह रावत पुत्र चंदन सिंह निवासी जस्सागांजा नैनीताल के रूप में हुई है। बता दें कि भतरौंजखान-रामनगर मार्ग पर पनुवाधोखन सड़क हादसों को लेकर काफी संवेदनशील जगह है. इस स्थान पर इससे पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. अभी पिछले महीने ही एक यात्रियों से भरी केएमयू की बस इस स्थान पर दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गयी थी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी