उत्तराखंड: यहां आधी रात अचानक मकान गिरने से महिला की हुई मौत, एक कि हालत नाजुक
अल्मोङा। सोमेश्वर तहसील क्षेत्र में रात में अचानक एक मकान गिर गया। मलबे में दबने से एक महिला की मौत हो गई। घर के अन्य सदस्यों का रेस्क्यू कर बचा लिया गया है। इनमे से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक सोमेश्वर तहसील के सुतोली गांव में प्रकाश राम का परिवार रहता है। घर में प्रकाश राम की मॉ, पत्नी और बच्चे थे। अचानक रात 11 बजे उसका मकान गिर गया। घर के सभी सदस्य मलबे में दब गये। घर में चीख पुकार मच गई। हल्ला सुनकर गांव के लोग वहा एकत्रित हुए। सभी दबे हुए व्यक्तियों को बाहर निकाला गया। हादसे में प्रकाश राम की पत्नी राधा देवी (25) की मौत हो गई जबकि घर के सभी सदस्यों को सोमेश्वर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। प्रकाश राम (31) को प्राथमिक उपचार के बाद अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के लिये रिफर कर दिया गया। हादसे में पुष्पा देवी (65), प्रकाश राम का पुत्री आयशा आर्या (5) पुत्र रवि आर्या (3) और पुत्री महक आर्या (1) को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज