लालकुआं : यहां जुआ खेलते बिन्दुखत्ता निवासी चार युवक गिरफ्तार, हजारों की नगदी बरामद
लालकुआं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ, जुआ सट्टा की रोकथाम में उनके द्वारा दिए जा रहे निर्देश में और पुलिस क्षेत्राधिकारी लालकुआं और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं के दिशा निर्देशन में उप निरीक्षक गौरव जोशी और कांस्टेबल तरुण मेहता कांस्टेबल दयाल नाथ द्वारा मलड़ा बाइक सर्विस सेंटर की दुकान से दबिश देकर चार व्यक्तियों को जुआ खेलते किया गिरफ्तार।
1- विनोद सिंह पुत्र भीषण सिंह निवासी राजीव नगर बिंदुखत्ता थाना लालकुआं उम्र 34 वर्ष
2- महिपाल सिंह पुत्र स्व पान सिंह निवासी पुरानाखत्ता थाना लालकुआं उम्र 40 वर्ष
3- नंदन सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी तिवारी नगर प्रथम थाना लाल कुआं उम्र 35 वर्ष
4- संजय सिंह पुत्र कुंदन सिंह निवासी बौड़खत्ता बिंदुखत्ता थाना लालकुआं उम्र 29 वर्ष।
को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया जिनके पास से जुए की चाल से 14400 और ताश की 52 पत्ती और जामा तलाशी से 4500 रुपए कुल 18900 रुपए बरामद हुए जिनके खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता गौरव जोशी कांस्टेबल तरुण मेहता कांस्टेबल दयाल नाथ मौजूद थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में तेज आवाज वाले मॉडिफाइड वाहनों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 15 गाड़ियां सीज; उतरवाए प्रेशर हॉर्न और रेट्रो साइलेंसर
हल्द्वानी में नगर निगम का बड़ा एक्शन: शनि बाजार रोड से बनभूलपुरा तक अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा: शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे मामा की मौत, ग्राम विकास अधिकारी ने भी तोड़ा दम
आज का राशिफल (03 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!