लालकुआं: यहां पहुचे भोजपुरी गायक मनोज तिवारी, भाजपा प्रत्याशी मोहन बिष्ट के लिए किया प्रचार
लालकुआं। दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी जी ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में लाल कुआं 25 एकड़ में भव्य जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होने कहा भाजपा लोगों की हितैषी है इस दौरान उन्हें देखने के लिए लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। मनोज तिवारी ने लालकुआं के तमाम क्षेत्रों में जनसंपर्क भी किया। वहीं, क्षेत्रवासियों से भाजपा प्रत्याशी मोहन बिष्ट के लिए वोट मांगे।

इस दौरान बिधायक नवीन दुमका, राजेश शुक्ला, मण्डल अध्यक्ष दीपक जोशी, नारायण बिष्ट, दीप कोश्यारी, संजीव शर्मा, कमल मुनि, भरत नेगी, उमेश शर्मा, कमलेश चंदोला, राजकुमार सेतिया, ललित सनवाल, विक्की पाठक, ललित आर्य, शैलेन्द्र, इन्दर सिह बिष्ट समेत भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!