लालकुआं: यहां लगातार हो रही अघोषित विधुत कटौती से क्षेत्रवासियों में आक्रोश, विधुत विभाग का फूंका पुतला।।
लालकुआं। क्षेत्र में कई दिनों से हो रही अघोषित विधुत कटौती से परेशान क्षेत्रवासियो के सब्र का बांध टूट गया विधुत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए क्षेत्रवासियों ने विधुत उपखंड कार्यालय पर एकत्र होकर विधुत विभाग का पुतला दहन किया ।
इस दौरान स्थानीय निवासी ईमरान खाँन ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में भीषण गर्मी में हो रही अघोषित बिजली कटौती से लोगो का जीना मुहाल हो गया है त्यौहारी सीजन में इस तरह से आये दिन 6 से 8 घण्टे तक लगातार बिजली गुल कर दी जा रही है। यदि इसी तरह गर्मी के मौसम में विधुत कटौती की जाती रही, तो क्षेत्रवासियो के साथ मिलकर विधुत विभाग के खिलाफ भूख हड़ताल करते हुए आन्दोलन किया जायेगा ।
इस दौरान पुतला दहन करने वालो में ईमरान खाँन, गौरव गुप्ता, विक्की कश्यप, जितेंद्र सिंह नेहरा, समाजसेवी मुकेश कुमार, सलमान शाह, मनोज डोर्बी, हिमांशु टम्टा, सुनील कुमार, जगदीश शर्मा, राहुल कश्यप, विनय कुमार कुशवाहा, सौरभ चमोली सहित कई क्षेत्रवासी मौजूद रहे ।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण