लालकुआं: यहां श्रमिकों की बस्ती में लगी आग, एक दर्जन से अधिक झुग्गी झोपड़ियां जलकर हुई राख।
लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र पंतनगर में लालकुआं- बाईपास रोड पर इंदिरा कॉलोनी में अचानक भड़की आग से एक दर्जन से अधिक झुग्गी झोपड़ियां जलकर राख हो गई।
पंतनगर में लालकुआं–बाईपास रोड पर इंदिरा कॉलोनी में अचानक आग लग गयी। सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां पहुंची। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग से दर्जनभर से अधिक झुग्गी झोपड़ियां जलकर राख हो गई। भारी संख्या में श्रमिकों की बाईकें भी जलकर राख हो गई। तथा घरेलू सामान राशन आदि भी जल गया। वहीं, दो बच्चों को स्थानीय लोगों ने आग की लपटों के बीच से बमुश्किल बाहर निकाल कर उनकी जान बचाई। श्रमिक परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!