लालकुआं: निर्दलीय प्रत्याशी संध्या डालाकोटी ने गौलापार क्षेत्र में किया जनसंवाद

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। 56लालकुआं विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी संध्या डालाकोटी ने गौलापार क्षेत्र में जनसंवाद किया | मंगलवार को हुए जनसंवाद में उन्होंने लोगों से क्षेत्र के विकास को लेकर राय भी मांगी। उन्होंने कहा हमारी विधानसभा एक आदर्श विधानसभा बन पाए, साथ ही इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उन्होंने मातृशक्ति का सहयोग लेने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद

इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र से नशे के बढ़ते प्रकोप को कम करने के लिए स्मार्ट पुलिसिंग को सेटअप करेंगे | इससे क्षेत्र में नकारात्मक घटनाएं नहीं होंगी | इसके अलावा उन्होंने बिंदुखता, विजयपुर, गजेपुर और देवला मल्ला में जनसंपर्क कर लोगों के बीच अपना विकास मॉडल भी रखा। इस दौरान सैकड़ों तादात में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad