लालकुआं: पैसेंजर ट्रैन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
लालकुआं। बरेली से लालकुआं को आ रही पैसेंजर ट्रैन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पंतनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक युवक की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं मृतक की जेब से क्षतिग्रस्त हालत में मृतक का आधार कार्ड भी बरामद हुआ है जिसमें उसका नाम मुकेश निवासी मध्य प्रदेश लिखा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बरेली से लालकुआं को आ रही यात्री रेलगाड़ी जैसे ही शाम 3: 30 बजे शांतिपुरी और नगला स्टेशन के बीचो बीच पहुंची थी तभी रेलवे लाइन के किनारे खड़ा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिसकी उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, घटना की सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पंतनगर की पुलिस पहुंच गई है और उन्होंने मृतक युवक की शिनाख्त करने के प्रयास शुरू कर दिए। मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के आसपास लग रही है, यात्री रेलगाड़ी के चालक के अनुसार उन्होंने पटरी के पास खड़े युवक को देखा तो कई बार हार्न बजाया परंतु वह वहां से नहीं हटा, जिसके चलते ट्रेन की चपेट में आकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज
आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!