दरिंदगी की हद पार: प्रेमी और दोस्तों ने महिला को जबरन पिलाई शराब, फिर किया गैंगरेप
उत्तराखंड के रुड़की से एक बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला के प्रेमी ने अपनी दरिंदगी की हद पार कर दी। उसने महिला को बहाने से स्कूल में बुलाया और अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
घटना रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के हद्दीपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि वारदात से पहले सभी आरोपियों ने शराब पी और महिला को भी जबरन शराब पिलाई गई। इसके बाद शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले स्कूल को अपराध का अड्डा बनाकर दरिंदों ने महिला की अस्मिता तार-तार कर दी।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और चार आरोपियों—इनायतपुर गांव निवासी अनीस अहमद, सोहलपुर गांव निवासी हिमांशु सैनी, रजत और नीरज—को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता भगवानपुर क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करती है और उसका अनीस नामक युवक के साथ प्रेम संबंध था। अनीस ने उसे बहाने से हद्दीपुर गांव के स्कूल में बुलाया, जहां उसके साथ यह घिनौना अपराध हुआ। आरोपियों के फरार होने के बाद महिला ने साहस दिखाते हुए पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस ने तुरंत पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे मामले की जांच तेजी से की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश