लुटेरी दुल्हन शादी के दूसरे दिन लाखों रुपये व जेवरात लेकर हुई रफ्फूचक्कर, परिजन पहुचे कोतवाली
हरिद्वार। शादी की अगले दिन ही दुल्हन लाखों रुपये के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। परिजनों ने शादी करवाने वाली महिला को भी पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी एक परिवार के बेटे की उम्र अधिक होने के कारण उसकी शादी नहीं हो रही थी। कुछ दिन पहले वह हरिद्वार आए थे। जहां उनकी मुलाकात ज्वालापुर बकरा मार्केट निवासी एक महिला से हुई थी। उक्त महिला ने एक तलाकशुदा महिला से शादी की बात चलाई। और 13 सितंबर को उस तलाकशुदा महिला से उनके बेटे की शादी करा दी। अगले ही दिन महिला जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गई।
बुधवार को लड़के के परिजन दुल्हन की तलाश में हरिद्वार पहुंचे और शादी कराने वाली बिचौलिए महिला को पकड़ लिया। और पुलिस के पास ले गए। जहां महिला ने दुल्हन को पकड़वाने का आश्वासन दिया है। कोतवाली प्रभारी सीसी नैथानी ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!