उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IAS और 17 IPS अधिकारियों के तबादले; छह जिलों के पुलिस कप्तान बदले

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में शासन और पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। बुधवार देर रात जारी तबादला आदेश में 12 आईएएस और 17 आईपीएस अधिकारियों समेत कुल 34 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में दो पीसीएस और सचिवालय सेवा के दो अधिकारियों के विभाग भी बदले गए हैं। वहीं, छह जिलों के पुलिस कप्तानों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एलएल फैनई को प्रमुख सचिव आबकारी की जिम्मेदारी

शासन स्तर पर किए गए बदलाव के तहत आईएएस एलएल फैनई को प्रमुख सचिव आबकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दिलीप जावलकर से सचिव वित्त का प्रभार वापस लिया गया है। रंजीत कुमार सिन्हा को सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा बनाया गया है, जबकि उनसे तकनीकी शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी हटा दी गई है।

बृजेश कुमार संत से खनन और आबकारी विभाग वापस लेकर उन्हें सचिव खेल की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. आर. राजेश कुमार को सचिव औद्योगिक विकास (खनन) और महानिदेशक खनन बनाया गया है। युगल किशोर पंत को सचिव तकनीकी शिक्षा तथा रंजना राजगुरु को सचिव नियोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध संघ के 77वें वार्षिक अधिवेशन की तैयारियां तेज, 28 नवंबर को हल्द्वानी में जुटेंगे दुग्ध उत्पादक

अमित सिन्हा से खेल विभाग की जिम्मेदारी वापस

प्रशासनिक फेरबदल में आईपीएस अमित सिन्हा से विशेष प्रमुख सचिव खेल का प्रभार वापस ले लिया गया है। रीना जोशी को अपर सचिव श्रम, विनीत कुमार को अपर सचिव जलागम एवं अल्पसंख्यक कल्याण, मनोज गोयल को अपर सचिव वित्त और मेहरबान सिंह बिष्ट को अपर सचिव गृह बनाया गया है।

अभिनव शाह को अपर सचिव सहकारिता के साथ निबंधक सहकारिता की जिम्मेदारी भी दी गई है। पीसीएस बीएस चलाल को निदेशक दुग्ध विकास एवं निदेशक महिला डेयरी बनाया गया है, जबकि पीसीएस इलागिरि को आयुक्त नागरिक आपूर्ति की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (26 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

सचिवालय सेवा में भी बदलाव करते हुए विक्रम सिंह यादव से अल्पसंख्यक कल्याण विभाग वापस लिया गया है। वहीं, महिमा रौंकली को अपर सचिव वन बनाया गया है।

मणिकांत मिश्र बने ऊधमसिंह नगर के एसएसपी

पुलिस महकमे में हुए बड़े फेरबदल के तहत मणिकांत मिश्र को ऊधमसिंह नगर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। मंजूनाथ टीसी को नैनीताल एसएसपी पद से हटाकर सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी की जिम्मेदारी दी गई है। अर्पण यदुवंशी को नैनीताल का नया एसएसपी बनाया गया है। वहीं, पंकज भट्ट को सेनानायक आईआरबी प्रथम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा अमित श्रीवास्तव-1 को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना, श्वेता चौबे को सेनानायक आईआरबी, अमित श्रीवास्तव-2 को पुलिस अधीक्षक चमोली और देवेंद्र पींचा को एसएसपी पौड़ी बनाया गया है।

सरिता डोभाल को टिहरी, जगदीश चंद्र को बागेश्वर की कमान

पुलिस विभाग में किए गए अन्य बदलावों के तहत सरिता डोभाल को टिहरी का एसएसपी बनाया गया है। जगदीश चंद्र को पुलिस अधीक्षक बागेश्वर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विशाखा अशोक को पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को सौंपे नियुक्ति पत्र, 13 बेटियों को भी मिली सरकारी सेवा में जगह

अजय गणपति को सेनानायक एसडीआरएफ, सर्वेश पंवार को पुलिस अधीक्षक सुरक्षा और जितेंद्र मेहरा को पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय बनाया गया है। हरीश वर्मा को सेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर, सुरजीत पंवार को पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय और शाहजहां अंसारी को पुलिस अधीक्षक फायर की जिम्मेदारी दी गई है।

शासन और पुलिस महकमे में हुए इस व्यापक फेरबदल को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव और जिम्मेदारियों के नए सिरे से निर्धारण के रूप में देखा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad