उत्तराखंड में मौसम विभाग का येलो अलर्ट, इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। राज्य में लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, पौड़ी, उधम सिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चम्पावत जनपदों के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गर्जन और बौछार होने की संभावना है। वहीं, अन्य जनपदों के कई हिस्सों में भी बारिश का दौर जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस

मौसम चेतावनी के तहत देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। साथ ही गर्जन के दौरान आकाशीय बिजली गिरने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की आशंका जताई गई है। राज्य के बाकी जिलों में भी गर्जन और बिजली चमकने के साथ तेज बारिश की संभावना बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad