लालकुआं विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याक्षी मोहन बिष्ट ने किया नामांकन
लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी के 56 लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने आज अपना नामांकन किया। नामांकन करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए श्री मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि लाल कुआं विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों की अपनी अपनी समस्या है उन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। गौला नदी सत्र प्रारंभ होने के साथ ही गौला में खनन कार्य प्रारंभ होकर मेरी पहली बड़ी प्राथमिकता होगी, उनका कहना है कि कभी-कभी देखा जाता है कि गौला खनन सत्र प्रारंभ हो जाता है लेकिन महीनों बाद तक खनन प्रारंभ नहीं होता लेकिन इस समस्या का स्थाई समाधान किया जाएगा।

उन्होंने बेरोजगारों को रोजगार के लिए बात करते हुए कहा कि स्थानीय उद्योगों में 70% रोजगार देना उनका लक्ष्य रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपना पैराशूट प्रत्याशी उतारा है उस प्रत्याशी को वापस उनके यहां भेजा जाएगा भारतीय जनता पार्टी इस सीट को भारी मतों से जीत हासिल कर रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा