नैनीताल: डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने संभाला एसएसपी का कार्यभार, मां नैना देवी के दर्शन कर की शुरुआत
नैनीताल। जनपद नैनीताल को नया पुलिस कप्तान मिल गया है। आईपीएस डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने आज नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) का कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले उन्होंने मां नैना देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और जिले की सुख-शांति के लिए आशीर्वाद मांगा।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाना, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारना और आम जनता की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
कई अहम जिम्मेदारियों का अनुभव
डॉ. मंजूनाथ टी.सी. 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने अब तक पुलिस विभाग में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं, जिनमें सीओ रुद्रपुर, एएसपी उधमसिंहनगर, एसपी देहरादून, एसपी क्राइम एंड ट्रैफिक हरिद्वार, सेनानायक आईआरबी द्वितीय, एसपी कुंभ, एसएसपी अल्मोड़ा और एसएसपी उधमसिंहनगर शामिल हैं। वह दिल्ली के एक अस्पताल में चिकित्सक के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश