नैनीताल: सरोवर नगरी में कदली वृक्ष के साथ मां नंदा देवी महोत्सव का हुआ भव्य स्वागत……!
नैनीताल। सरोवर नगरी में मां नंदा देवी महोत्सव के द्वरान आज रविवार दोपहर को सरियाताल ज्योलीकोट से कदली वृक्ष का नगर में तल्लीताल वैष्णव देवी मंदिर में तथा सूखाताल में पूजा अर्चना के बाद नैना देवी मंदिर में स्वागत किया गया। तत्पश्चात मंदिर में परिक्रमा के बाद कदली वृक्ष को मूर्ति स्थापना के लिए रख दिया गया जिसके बाद कदली वृक्ष से मां नंदा-सुनंदा की मूर्ति स्थापना होगी। मंगलवार को सुबह ब्रह्ममुहूर्त में माँ नंदा सुनंदा को भक्तों के दर्शनों के लिए रख दिया जाएगा।
समिति के महासचिव जगदीश बवाड़ी ने कहा कि कोविड नियमों को ध्यान में रखते हुए एक बार में 20 लोगों को मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा, दर्शन करने के पश्चात ठंडी सड़क से भक्त बाहर निकलेंगे। तथा आरती के दौरान मंदिर में भक्तों की भीड़ ना लगे इसलिए नगर के तल्लीताल, चार्ट पार्क मॉल रोड राम सेवक सभा प्रांगण में बड़ी स्क्रीन लगाई जा रही है साथ ही ताल चैनल के माध्यम से महोत्सव का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।
इस दौरान पूर्व विधायक सरिता आर्य,अध्यक्ष मनोज साह, भीम सिंह कार्की,मुकेश जोशी,देवेन्द्र लाल साह, विमल चौधरी,राजेंद्र बजेठा,ललित तिवारी,रोहित विक्रम जोशी, किशन नेगी,मनोहर लाल साह, कैलाश बोरा,किशन गुरानी,विमल चौधरी,मारुति साह,मिथलेश पांडे,सरस्वती खेतवाल आदि मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (26 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: नगला के पास भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की टक्कर में दो युवकों की मौत
हल्द्वानी: अमृतपुर बायपास से जाम से मिलेगी राहत! सीएम धामी ने किया निरीक्षण, निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
लालकुआं: दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को 32 लाख का बोनस, बिंदुखत्ता की 6 समितियों को मिली सौगात
आज का राशिफल (25 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!