नैनीताल: इस क्षेत्र को किया कंटेन्टमेंट जोन घोषित, अगले आदेश तक रहेगी आवाजाही बंद
नैनीताल। उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मामले अब धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। ओमिक्रोन वैरिएंट के सामने आने के बाद टेस्टिंग को बढ़ाया गया है तो कोरोना वायरस के केस भी बढ़ने लगे हैं। वहीं नैनीताल में ताजा मामला बीडी पांडे हॉस्पिटल से सामने आया है।
बीडी पाण्डे पुरूष चिकित्सालय नैनीताल में 12 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी शेरवुड स्टाफ क्वार्टर तल्लीताल के रहने वाले हैं। कोविड-19 आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कोविड प्रसार की प्रबल सम्भावना को देखते हुए कोविड प्रसार की रोकथाम हेतु तत्काल प्रभाव से संयुक्त मजिस्टेट प्रतीक जैन व स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शेरवुड स्टाफ क्वाटर तल्लीताल को माइक्रो कनटेन्टमेंट जोन घोषित किया। उन्होंने कहा अग्रिम आदेशों तक समस्त गतिविधियों को स्थगित रखते हुये बाहरी व्यक्तियो का आवागमन भी प्रतिबंधित रहेगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत, पुलिस जांच में जुटी
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम विवाद: 11,703 परिवारों के दावे पर उठे सवाल, वनाधिकार समिति ने दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग की