नैनीताल: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने यूक्रेन में फंसे लोगों की सकुशल वापसी के लिए विदेश मंत्रालय के प्रयासों की सराहना की।।
नैनीताल। रूस और यूक्रेन के मध्य चल रहे तनाव के बीच केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने विदेश मंत्रालय द्वारा भारतीय नागरिकों के सुरक्षित देश वापसी के प्रयासों की सराहना की है उन्होंने कहा कि देश एवं उत्तराखंड के सभी नागरिकों एवं छात्रों की सहायता की जा रही है।
रक्षा राज्य मंत्री श्री भट्ट ने विदेश मंत्री श्री जयशंकर को लिखे एक पत्र के द्वारा यह विश्वास व्यक्त किया है कि एक बार फिर भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और वापसी का हर संभव प्रयास प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में किया जा रहा है, और उन्होंने यूक्रेन में भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए बनाए गए नियंत्रण कक्षों एवं 24 घंटे चल रहे हेल्पलाइन की भी सराहना की है। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने विदेश मंत्री से यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के छात्र व नागरिकों की शीघ्र वतन वापसी के लिए प्रयास के लिए संपूर्ण सहयोग की बात कहते हुए जल्द सकुशल वतन वापसी की कामना की है। तथा उत्तराखंड से जिन अभिभावकों ने उन्हें दूरभाष से संपर्क किया है, उन्होंने तुरंत पूरे विवरण के साथ विदेश मंत्रालय को अवगत कराया है।


आज का राशिफल (08 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
करोड़ों के फर्जीवाड़े में सख्ती: चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी पर शिकंजा, लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित
श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर
महाशिवरात्रि पर बिंदुखत्ता में विराट सद्भावना सम्मेलन, सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज करेंगे संबोधित