Uttarakhand: राज्यसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी महेंद्र भट्ट ने किया नामांकन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहे मौजूद

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तराखंड में राज्यसभा निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी
श्री महेंद्र भट्ट ने विधानसभा में रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री दुष्यंत गौतम भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय जी, हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, टिहरी सांसद माला राज लक्ष्मी शाह, सांसद तीरथ सिंह रावत, के अलावा समस्त कैबिनेट मंत्री एवं विधायकगण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad