उत्तराखंड में ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आया, 23 वर्षीय युवती पाई गई संक्रमित
देहरादून। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने उत्तराखंड में भी दस्तक दे दी है। राजधानी देहरादून में एक ओमीक्रोन पॉजिटिव केस पाया गया है। यहाँ एक 23 वर्षीय युवती संक्रमित पाई गई है, जो इसी महीने की 8 तारीख को स्कॉटलैंड से लौटी थी। नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का संक्रमण देश के 15 राज्यों में फ़ैल चुका है। अब तक देशभर में ओमिक्रॉन के कुल 238 लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।
महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ तृप्ति बहुगुणा ने बताया सीएमओ कार्यालय के आईडीएसपी यूनिट के अनुरोध पर 11 दिसंबर को युवती से अपना सैंपल जांच हेतु एसआरएल लैब को अपने घर पर बुलाकर दिया। लैब रिपोर्ट के अनुसार युवती का सैंपल 12 दिसंबर को पॉजिटिव आई। हालांकि वह अपने घर पर ही आईसोलेट है और स्वास्थ्य विभाग द्वारा ईसोलेशन किट भी उपलब्ध करा दी गयी है। डॉक्टरों ने युवती को 14 दिन के लिए होम आईसोलेशन में रहने की सलाह दी है। एसआरएल लैब को युवती के सैंपल की जीनोम सीक्वेसिंग जांच के लिए भेजे जाने के निर्देश दे दिए गए थे ताकि ओमीक्रोन वेरिएंट को अलग किया जा सके। युवती में ओमीक्रोन वेरियेंट के होने की पुष्टि दिल्ली स्थित आइडीएसपी यूनिट की ओर से भी कर दी गयी है।इसके अलावा युवती के अभिभावकों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत, पुलिस जांच में जुटी
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम विवाद: 11,703 परिवारों के दावे पर उठे सवाल, वनाधिकार समिति ने दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग की