उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट: अगले 24 घंटे इन 7 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी
उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चेतावनी के अनुसार 12 अगस्त 2025 दोपहर 1:25 बजे से 13 अगस्त 2025 दोपहर 1:25 बजे तक अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, बिजली चमकने, तेज गर्जना और तीव्र से अत्यंत तीव्र वर्षा की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार बागेश्वर, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल और उधम सिंह नगर जिलों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग ने काशीपुर, डोईवाला, कोटद्वार, रुद्रपुर, कपकोट, रामनगर, लोहाघाट, मुक्तेश्वर, रूड़की, लक्सर और इनके आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है।
मौसम विभाग ने लोगों को नदियों-नालों के पास जाने से बचने, संवेदनशील इलाकों में सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से परहेज करने की सलाह दी गई है। आपदा प्रबंधन विभाग ने भी संबंधित जिलों में टीमों को अलर्ट मोड पर रखा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश