उत्तराखंड में अगले 3 घंटे भारी! सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के लिए प्रदेश के सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार शाम 5:50 बजे से रात 8:50 बजे तक अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल और उधम सिंह नगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है।
मौसम विभाग ने बताया कि इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कहीं-कहीं तीव्र से बहुत तीव्र वर्षा का दौर भी देखने को मिल सकता है। बद्रीनाथ, थराली, कर्णप्रयाग, मुनस्यारी, दुग्तु, डीडीहाट, गंगोलीहाट, बेरीनाग, टनकपुर, रुद्रपुर, मुक्तेश्वर, कोटद्वार, रानीखेत और चौखुटिया क्षेत्र विशेष रूप से प्रभावित हो सकते हैं।
विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और नदियों व पहाड़ी इलाकों के पास जाने से बचें। प्रशासन ने भी संबंधित जिलों के अधिकारियों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के निर्देश दिए हैं।


आज का राशिफल (08 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
करोड़ों के फर्जीवाड़े में सख्ती: चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी पर शिकंजा, लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित
श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर
महाशिवरात्रि पर बिंदुखत्ता में विराट सद्भावना सम्मेलन, सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज करेंगे संबोधित