पटवारी पेपर लीक मामला : एसआईटी के हत्थे चढ़ा रिटायर्ड शिक्षक, अब तक 12 आरोपियों की हो चुकी गिरफ्तारी

ख़बर शेयर करें 👉

हरिद्वार। पटवारी भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक प्रकरण में एसआईटी ने रिटायर्ड शिक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने आधा दर्जन से अधिक अभ्यर्थियों से रकम तय की थी और उन्हें बिहारीगढ़ के रिजॉर्ट में लेकर पहुंचा था। एसआईटी ने आरोपी के कब्जे से दो लाख रुपये की रकम और चेक बरामद किए हैं। आरोपी को देहरादून स्थित भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित

शुक्रवार को रोशनाबाद पुलिस कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी क्राइम एवं एसआईटी प्रभारी रेखा यादव ने बताया कि एसएसपी अजय सिंह के निर्देशन में पटवारी भर्ती परीक्षा में धांधली के मामले की जांच करते हुए गुरुवार को आरोपी रिटायर शिक्षक अभयराम निवासी पीतपुर लक्सर को गिरफ्तार किया गया था। पिछले साल शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए आरोपी अभयराम की अपने एक रिश्तेदार के माध्यम से राजपाल और संजीव दुबे से मुलाकात हुई। जिसके बाद उसने दोनों के साथ मिलकर अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र उपलब्ध कराए।

एसआईटी प्रभारी रेखा यादव ने बताया कि आरोपी के जरिये रिजॉर्ट में पहुंचे उक्त अभ्यर्थियों को चिन्हित कर लिया गया है। उनसे आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। आरोपी के कब्जे से दो लाख रुपये की रकम और सिक्योरिटी के लिए अभ्यर्थियों से लिए गए चेक आदि बरामद हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad