हल्द्वानी: फरार चल रहे नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के घर की पुलिस ने की कुर्की,….देखें वीडियो
हल्द्वानी। दुष्कर्म और पास्को एक्ट में फरार चल रहे नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के घर की पुलिस ने कुर्की कर दी। मुकेश बोरा के पैतृक घर समेत दोनों घरों की पुलिस ने कुर्की की है। शुक्रवार को पुलिस ने मुकेश के दोनों घरों से सारा सामान कुर्क कर लालकुआं कोतवाली पहुंचा दिया है। बोरा के दोनों घरों से कुर्क किए गए सामान का मूल्यांकन एक सप्ताह बाद किया जाएगा।
एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया मुकेश बोरा की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं। इसके अलावा पुलिस मुकेश बोरा के करीबियों से भी पूछताछ कर रही है। एसएसपी नैनीताल मीणा ने बताया मुकेश बोरा की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं वहीं पुलिस की टीम दबिश दे रही हैं। मुकेश बोरा को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एसएसपी ने बताया पुलिस द्वारा मुकेश बोरा के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर धारा 82 के तहत घर के बाहर नोटिस चस्पा और उद्घोष की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर 83 के तहत कुर्की की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा मुकेश बोरा फिर भी पुलिस को आत्मा समर्पण नहीं करता है तो कोर्ट से आदेश लेकर मोस्ट वांटेड और इनाम घोषित किया जाएगा।
गौरतलब है कि नैनीताल दुग्ध उत्पादक सरकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा पर एक महिला ने तीन सालों से शारीरिक शोषण करने और अपने बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। जिसके बाद लालकुआं कोतवाली में मामला दर्ज हुआ। मुकेश बोरा अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा है। उसने गिरफ्तारी पर रोक संबंधी याचिका हाईकोर्ट में दाखिल की. जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (25 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में मजदूर नेताओं को जिला बदर करने के विरोध में फूंका धामी सरकार का पुतला, मुकदमे वापस लेने की मांग
79 अंत्योदय कार्डों के सत्यापन पर सन्नाटा! रामपुर वासितदली में सरकारी आदेश के अनुपालन पर उठे सवाल
हल्द्वानी हादसा: तीनपानी फ्लाईओवर पर मौत का तांडव, तीसरे किशोर ने भी तोड़ा दम; JEE की तैयारी कर रहे थे दो दोस्त
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 20 दिन से धरना जारी, अब 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली