प्रेमचंद अग्रवाल का इस्तीफा हुआ मंजूर, अधिसूचना जारी,..अब सीएम धामी संभालेंगे सभी विभाग
देहरादून। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद सोमवार को मंत्री पद से हटाने की अधिसूचना भी जारी हो गई। फिलहाल अग्रवाल के सभी विभाग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास रहेंगे।
बता दें कि रविवार को वित्त, शहरी विकास, आवास, जनगणना, संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। मीडिया से बातचीत के बाद वह सीधे सीएम आवास गए और मुख्यमंत्री धामी को अपना इस्तीफा सौंपा था। रविवार को ही इस्तीफा राजभवन भेज दिया गया था। सोमवार को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने प्रेमचंद अग्रवाल के मंत्री पद से मुक्त करने की अधिसूचना जारी कर दी। सीएम की सहमति से राज्यपाल ने ये भी आदेश दिया है कि अग्रिम आदेशों तक अग्रवाल के सभी विभाग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास ही रहेंगे। इसके साथ ही राज्य में एक और मंत्री पद खाली हो गया। इससे पूर्व परिवहन मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद उनकी कुर्सी भी खाली हो गई थी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत