पीएम मोदी के संभावित दौरे को लेकर केदारनाथ में देवस्थानम बोर्ड द्वारा तैयारियां तेज
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 नवम्बर को केदारनाथ धाम के संभावित कार्यक्रम के मद्देनजर देवस्थानम बोर्ड तैयारियों में जुटा हुआ है। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के श्री केदारनाथ धाम दर्शन के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए देवस्थानम बोर्ड भी अपने स्तर से तैयारियों में जुटा है। मंदिर सौंदर्यीकरण,साज सज्जा, दर्शन ब्यवस्था आदि ब्यवस्थाओं पर कार्य हो रहा है। इसी संदर्भ में आयुक्त गढ़वाल एवं देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने जिला प्रशासन एवं देवस्थानम बोर्ड को निर्देशित किया है तथा देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी. डी. सिंह को जिम्मेदारी दी गयी है।
केदारनाथ में सरकारी तंत्र सक्रिय हो गया है जिलाधिकारी मनुज गोयल कई दौर की बैठकें कर चुके है।
उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि सभी विभागों को / सैक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया गया है।
श्री बदरीनाथ धाम सहित चारों धामों हेतु सड़क मार्ग सुचारू है। तीर्थयात्री दर्शन को जा रहे है।श्री बदरीनाथ,श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री में यात्रा जारी है। मौसम सामान्य है।केदारनाथ धाम हेतु हेलीकाप्टर सामान्य रूप से चल रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल