उत्तराखंड में ड्राफ्ट्समैन, टेक्नीशियन समेत कई पदों पर निकली भर्ती, पात्रता, फीस सहित अन्य डिटेल करें चेक….
UKSSSC Recruitment 2024: उत्तराखंड में ड्राफ्ट्समैन, टेक्नीशियन, प्लंबर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो भी उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
एप्लीकेशन फॉर्म यूकेएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर इस इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भरा जा सकता है। आवेदन एवं फीस जमा करने की लास्ट डेट 18 अक्टूबर 2024 तय की गई है।
योग्यता
इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का पदानुसार 10वीं/ 12वीं/ आईटीआई/ डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम पदानुसार आयु 18/ 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 42 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
आवेदन करने के मुख्य बिंदु
- यूकेएसएसएससी भर्ती 2024 में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर पदनाम-प्रारूपकार/टेक्नीशियन ग्रेड-2(विद्युत/यांत्रिक)/नलकूप मिस्त्री व अन्य पदों के ऑनलाइन आवेदन (Online Application) हेतु लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको पहली स्टेप में रजिस्ट्रेशन एवं पर्सनल डिटेल्स दर्ज करनी होंगी।
- स्टेप 2 में एजुकेशनल एवं अन्य डिटेल दर्ज करनी हैं।
- स्टेप 3 में फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करें।
- स्टेप 4 में निर्धारित शुल्क का पेमेंट करें।
- स्टेप 5 में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रखे लें।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 194 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से ड्राफ्ट्समैन के 140 पदों, टेक्नीशियन ग्रेड 2 इलेक्ट्रिकल के 21 पदों, टेक्नीशियन ग्रेड 2 मैकेनिकल के 9 पदों, ट्यूबवेल मिस्त्री के 16 पदों, प्लंबर के 1 पद, मेंटिनेंस असिस्टेंट के 1 पद, इलेक्ट्रीशियन के 1 पद, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिकल के 3 पदों, ट्रेसर के 1 पद और केन क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर के 1 पद पर भर्ती की जाएगी।


संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत, पुलिस जांच में जुटी