UKPSC ने इस विभाग के लिए निकाली भर्ती, 10 नवंबर तक करें आवेदन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में फोरमैन अनुदेशक के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके लिए 10 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया, ITI में फोरमैन अनुदेशकों के 31 पदों (जनरल-21, एससी-7, एसटी-1, ओबीसी-5, ईडब्ल्यूएस- 3 ) पर भर्ती की जाएगी। आवेदकों को 12वीं पास के साथ ही सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर रेफरीजरेशन व एयर कंडीशनर या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।
प्रतिष्ठान या संस्थान में कम से कम 10 साल अध्यापन का अनुभव होना चाहिए। आवेदक की आयु 21 से 42 वर्ष के बीच हो। आवेदन के लिए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस को 172.30 रुपये, एससी, एसटी को 82.30 और दिव्यांग को 22.30 साथ ही उन्हें किसी औद्योगिक रुपये शुल्क देना होगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!